HEADLINES


More

3 दिन नहीं चलेगी भिवानी-प्रयागराज ट्रेन

Posted by : pramod goyal on : Monday, 10 February 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा की ओर से चलने वाली दो ट्रेनों के संचालन पर 3 से 7 दिनों तक रोक लगा दी है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) कैप्टन शशि किरण के अनुसार अपरिहार्य कारणों से भिवानी-प्रयागराज-भिवानी रेलसेवा 11 से 13 फरवरी तक आंशिक रूप से रद्द रहेगी। वहीं रेलवे के डबलिंग वर्क के कारण उदयपुर सिटी - मंदसौर - उदयपुर सिटी रेलसेवा 17 फरवरी तक बंद रहेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार गाड़ी संख्या 14118, भिवानी-प्रयागराज रेलसेवा जो दिनांक 11 फरवरी से 12 फरवरी को भिवानी से प्रस्थान करेगी वह कानपुर सेट्रल तक संचालित होगी, यानी यह रेलसेवा कानपुर सेट्रल-प्रयागराज के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 14117, प्रयागराज-भिवानी रेलसेवा जो 12 फरवरी व 13 फरवरी को प्रयागराज के स्थान पर कानपुर सेट्रल से संचालित होगी। यानी यह रेलसेवा प्रयागराज-कानपुर सेट्रल के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।


No comments :

Leave a Reply