//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद,8 फरवरी।
राज्य कर्मचारियों के सबसे बड़े संगठन सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने ऑल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट एम्पलाइज फेडरेशन के आह्वान पर बजट में केन्द्रीय वित्त मंत्री द्वारा कर्मचारियों की प्रमुख मांगों की अनदेखी करने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। फेडरेशन ने इसके खिलाफ शनिवार 8 फरवरी को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर धरने प्रदर्शन किया है।फरीदाबाद मे सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान करतार सिंह जागलान व रिटायर कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष नवल सिंह नरवत की अध्यक्षता मे माननीय राजेश नागर आपूर्ति राज्य मन्त्री, को ज्ञापन सोंपाते हुए प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बजट में 8वें सेंट्रल पे कमीशन की सिफारिशों को लागू करने के लिए कोई राशि का आवंटन नहीं किया गया है। इससे साफ है कि उक्त कमीशन की सिफारिशों को जनवरी,2026 से लागू नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसी के साथ ही कर्मचारियों की प्रमुख मांग पीएफआरडीए एक्ट रद्द कर पुरानी पेंशन बहाली,कोविड 19 में फ्रिज किए 18 महीने के डीए / डीआर रिलीज करने, आउटसोर्स, ठेका संविदा, दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को नियमित करने,खाली पड़े पदों को नियमित भर्ती से भरने व नेशनल मुद्रीकरण पाइपलाइन (एनएमपी) के तहत पीएसयू के निजीकरण पर रोक लगाने आदि मांगों को संबोधित नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि बजट में पेंशनर्स की 65, 70 व 75 वर्ष आयु में बेसिक पेंशन में पांच प्रतिशत बढ़ोतरी करने और कम्युटेशन राशि को 15 की बजाय 12 साल में रिकवर करने की मांग को भी संबोधित नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि आयकर में अवश्य कुछ आंशिक राहत प्रदान की गई है। वित्त मंत्री ने एक तरफ 12 लाख रुपए तक की आय कर-मुक्त करने की घोषणा की और अगले की वाक्य में 4-8 लाख इनकम पर 5 प्रतिशत और 8-12 लाख इनकम पर 10 प्रतिशत टैक्स लगाने की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा बजट में निजीकरण की नीतियों पर रोक लगाने की मांग की अनदेखी की है। उन्होंने कहा कि बजट निजीकरण की नीतियों को बढ़ावा देने वाला ही है।
युद्धवीर सिंह खत्री ने कहा की कर्मचारियो की मांग का समाधान करवाने के लिए माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के गृह जिला कुरुक्षेत्र मे राज्य स्तरीय दो दिवसीय धरना-प्रदर्शन मे फरीदाबाद से संघ से सम्बन्धित सभी विभागीय यूनियन के हजारो कर्मचारी हिस्सेदार होगें।मन्त्री को ज्ञापन देने वाले प्रदर्शनकारियो का नेतृत्व सफाई कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान बलबीर बालगुहेर, टूरिज्म के चेयरमैन युद्धवीर सिंह खत्री,सिचाई बीएण्डआर के जिला प्रधान देवी सिंह, बिजली के संजय कुमार ,हरियाणा रोडवेज के जिला प्रधान जयपाल राठी,रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला सचिव लज्जाराम, आशा शर्मा, नगर पालिका के मुकेश बेनीवाल, रघुबीर चौटाला,जितेंद्र, सतपाल नरवत,यूएम खान,दान सिंह, जगदीश चन्द, राजकुमार ने भी सम्बोधित किया।
No comments :