HEADLINES


More

हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान थीम के साथ संविधान की प्रस्तावना का हुआ वाचन

Posted by : pramod goyal on : Friday, 17 January 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//


 फरीदाबाद, 17 जनवरी

संविधान के अंगीकृत करने की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान थीम के साथ हरियाणा प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के दिशा निर्देशानुसार शुक्रवार को फरीदाबाद जिला में सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। डीसी विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में जिला के सभी सरकारी कार्यालयों में व शिक्षण संस्थानों में एक साथ हजारों लोगों ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया।

संविधान प्रस्तावना वाचन कार्यक्रम का आयोजन लघु सचिवालय के सभागार कक्ष में किया गया। सीईओ जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सतबीर मानएसडीएम फरीदाबाद शिखाएसडीएम बड़खल अमित मान व एसडीएम बल्लभगढ मयंक भारद्वाज सहित जिले के अन्य अधिकारीगण ने संयुक्त रूप से संविधान प्रस्तावना वाचन किया। जिला में सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयोंमहाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयोंस्थानीय निकायों (ग्राम पंचायतोंनगरपालिकानगर परिषद एवं नगर निगम) में भी संविधान प्रस्तावना वाचन कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

संवैधानिक मूल्यों की स्थायी विरासत को दर्शाता है संविधान : शिखा

एसडीएम शिखा ने कहा कि भारत सरकार ने देश के संविधान को अपनाने के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वर्ष भर चलने वाले ऐतिहासिक समारोह की शुरुआत की घोषणा की है। यह निर्णय हमारे लोकतंत्र की उल्लेखनीय यात्रा और हमारे संस्थापक सिद्धांतों तथा संवैधानिक मूल्यों की स्थायी विरासत को दर्शाता है। जो संविधान दिवस 26 नवम्बर, 2024 से शुरू हो चुका है। आज जिला में 'हमारा संविधान हमारा स्वाभिमानके तहत समारोह आयोजित किये जा रहे हैं और इनका उद्देश्य संविधान में निहित मूल मूल्यों को दोहराते हुये संविधान के निर्माताओं का सम्मान करना है। उन्होंने कहा कि देश का संविधान हमें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ ही अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का मार्ग प्रशस्त करता है। केंद्र व प्रदेश सरकार संविधान की उद्देशिका के अनुरूप आमजन को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने में अपना दायित्व निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि आज सभी को संविधान के बारे में विस्तार से जानकारी देने के लिए इस प्रकार के आयोजन महत्ती भूमिका निभाते हैं। जीवन को किस तरीके से समाज में यापन किया जाए वह सभी प्रकार के माध्यम संविधान में निहित हैं।

सरकारी कार्यालयों में भी हुआ संविधान प्रस्तावना का वाचन :

लघु सचिवालय परिसर में सभी कार्यालय में विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का पाठन किया। साथ ही मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा किये गए सामूहिक संविधान प्रस्तावना वाचन कार्यक्रम का प्रसारण भी देखा गया और संविधान पर केंद्रित सूचनाजनसंपर्क भाषा विभाग हरियाणा द्वारा तैयार डॉक्युमेंट्री भी दिखाई गई। जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में भी  'संविधान प्रस्तावना वाचन कार्यक्रम आयोजित किया गया और डिस्प्ले बोर्ड पर  'संविधान प्रस्तावना वाचन को प्रदर्शित भी किया गया ताकि आमजन भी संविधान के महत्व को समझ सके। परिसर में लगी संविधान की प्रस्तावना का पाठन आमजन ने पूरी संजीदगी के साथ किया और हरियाणा सरकार द्वारा संविधान के अंगीकृत करने की 75वीं वर्षगांठ पर चलाये जा रहे जागरूकता अभियान की सराहना की।

No comments :

Leave a Reply