//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 18 जनवर
आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विभिन्न जनसंगठनों ने लघु सचिवालय के सम्मुख जोरदार प्रदर्शन
किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कड़ाके की ठंड के बावजूद कई यूनियनों के जागरूक कार्यकर्ता सेक्टर 12 में राजस्थान भवन के सामने एकत्रित हुए। यहां पर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सरकार की टालमटोल की नीतियों से खफा हुए बैठे लोगों ने उसके प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। यहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सीटू के जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार में महिलाओं की इज्जत आबरू से लगातार खिलवाड़ हो रहा है।
इसके प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और गायक कलाकार राकी मित्तल जो पहले भाजपा का सदस्य था। इन दोनों ने मिलकर हिमाचल की कसौली में एक महिला का रेप किया।
हिमाचल पुलिस ने कसौली के होटल में हुए इस सामूहिक बलात्कार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। लेकिन अभी तक दोनों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। यह और भी आश्चर्य की बात है। कि इस प्राथमिक रिपोर्ट पर तत्काल कार्रवाई करने के बजाय इसको दबा कर रखा गया। ताकि किसी को इसकी भनक नहीं लगे। इससे स्पष्ट है। कि कहीं न कहीं इस मामले को दबाए रखने में राजनीतिक प्रभाव का दुरूपयोग किया गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक अपने आरोपी प्रदेश अध्यक्ष को पद मुक्त नहीं किया है। पुलिस इनको गिरफ्तार नहीं कर रही है। उपस्थित जन समुदाय ने इन दोनों को तत्काल गिरफ्तार करके इनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों को सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान करतार सिंह जागलान ने भी संबोधित किया। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार अपने पार्टी के दुष्कर्मियों को बचाती रही है। इनके खिलाफ जानबूझकर कार्रवाई नहीं करती है । वैसे दिखावे के लिए महिलाओं के मान-सम्मान और उनकी सुरक्षा की बात करती है। जो वास्तविकता से कोसों दूर है। आज के प्रदर्शन को आशा वर्कर यूनियन की जिला प्रधान हेमलता ने भी संबोधित किया। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने शासन में महिलाओं को लगातार अपमानित किया है। इससे भाजपा का दोगलापन जग जाहिर होता है। भाजपा कहती थी। कि उसका चाल-चरित्र और चेहरा औरों से भिन्न है। वह जिस तरह से बेनकाब हो रही है। उससे भाजपा का दावा सच साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा महिला हितों का जरा भी ख्याल रखती है। तो उसे तत्काल अपने प्रदेश अध्यक्ष के विरुद्ध कार्रवाई करनी चाहिए। आज के प्रदर्शन की अध्यक्षता सीटू के जिला प्रधान निरंतर पाराशर ने की। इस प्रदर्शन में कामरेड वीरेंद्र पाल, दयाल सिंह, रामगोपाल, धर्मपाल वैंसला, रामचंद्र चौधरी, विनोद कुमार, राजु, सुभाष, आदि भी उपस्थित रहे।

No comments :