//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 31 जनवरी -
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी जिला कमेटी फरीदाबाद के बैनर तले सैकड़ो लोगों ने आज जिला मुख्यालय पर सेक्टर 12 में जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद केंद्र और राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ देश की राष्ट्रपति महोदया और हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम अलग-अलग मांगों का ज्ञापन एसडीम मैडम शिखा आतिंल को सौंपा गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पार्टी के सदस्य आज सवेरे राजस्थान भवन के सामने एकत्रित हुए। यहां सभा हुई । इस सभा को तब और बल मिल गया जब सेक्टर 3 के रेजिडेंट फैडरेशन के जनरल सेक्रेटरी श्री रतनलाल राणा, और राजेंद्र सिंह भाटी अपने सदस्यों के साथ इस प्रदर्शन में शामिल हुए। इस सभा की अध्यक्षता कामरेड शिवप्रसाद ने की जबकि संचालन जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने केंद्र सरकार पर बिजली व सार्वजनिक क्षेत्रों के निजीकरण बेरोजगारी, नई कृषि बाजार नीति, लेबर कोड्स, महंगाई, महिला उत्पीडन, सहित किसानों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को लागू करने के वायदे को पूरा नहीं करने का आरोप लगाए। यह सभा को पार्टी के नेता विजय झा ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को लेकर पार्टी ने पहले पूरी तैयारी की। और 24 जनवरी से लेकर 30 जनवरी तक जन अभियान चलाया था। इस निर्णय के तहत दयाल नगर, राजीव नगर, सेक्टर 3, बल्लभगढ़, बस अड्डा, सेक्टर 24 और ओल्ड फरीदाबाद में व्यापक अभियान चला कर पर्चे वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि लोकसभा व विधानसभा चुनावों में भाजपा तीसरी बार सत्ता में आई है। तभी से डबल ईंजन की सरकार बहुत तेजी से पूंजीपरस्त ,नवउदारवादी नीतियों के साथ-साथ साम्प्रदायिक-जातिवादी एजेंडा को लागू कर रही है। इससे बड़े-बड़े पूंजीपति घरानों को अनाप-शनाप मुनाफा कमाने की खुली छुट मिली हुई है। और मेहनतकश जनता मंहगाई, बेरोजगारी, ग़रीबी, भूखमरी, कूपोषण आदि की मार झेल रही है।
भाजपा की इन नीतियों से किसान-खेत मजदूर, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी महिला, दलित, अल्पसंख्यक आदि हर तबका उत्पीड़न का शिकार हो रहा है। खेती में सरकारी निवेश घटने,और उत्पादन लागत बढ़ने से खेती घाटे का सौदा बन गई है। अधिक कर्जा लेने से किसान व खेत मजदूरों की आत्महत्याओं की दर लगातार बढ रही है। बिजली का निजीकरण करके सबसे पहले वर्तमान में ठीक प्रकार से चल रहे बिजली मीटरों को स्मार्ट मीटरों से बदलना और उसके बाद इनको प्रीपेड बनाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। सबसे पहले कर्मचारी, इसके बाद गैर घरेलू उपभोक्ता, फिर औद्योगिक और उसके बाद किसान व घरेलू उपभोक्ताओं का नंबर आएगा। टेरिफ पॉलिसी में बदलाव किया जा रहा है। पीक लोड समय में 50 रुपए प्रति यूनिट तक की मंजूरी दी गई है। बिजली निजीकरण के बाद घरेलू उपभोक्ताओं को मंहगी बिजली महंगी मिलेगी। खेती व उधोगों पर भी विपरित असर पड़ेगा।
इसी तरह से सार्वजनिक क्षेत्र के अन्य विभागों का निजीकरण किए जाने ने स्थाई रोजगार को चौपट कर दिया है। रिक्त पदों पर पक्की भर्ती की बजाए कौशल रोजगार निगम के नाम पर कच्ची भर्ती की स्थाई व्यवस्था बनाई गई है। काम का अधिक बोझ, कम वेतन तथा सामाजिक असुरक्षा के चलते कर्मचारी अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। सेवा सुरक्षा, समान काम - समान वेतन, परियोजना कर्मियों समेत सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, वेतन रिवाइज करने व अन्य मांगों को लेकर संघर्ष करने वाले कर्मचारियों की मांगों का बातचीत के माध्यम से समाधान करने की बजाय कर्मचारियों का दमन किया जा रहा है। मनरेगा के बजट व काम के दिनों में कटौती कर दी है।
सबके लिए सस्ती शिक्षा, स्वास्थ्य और आवास सुविधाएं सपना ही बन गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति सार्वजनिक शिक्षा को तबाह करने का ही कदम है। खाद्य वस्तुओं, आवास निर्माण सामग्री व किराए-भाड़ों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। साफ पीने का पानी, गंदे पानी की निकासी, साफ सफाई, पक्की गलियों का आज भी आभाव बना हुआ है। साईबर क्राईम, नशाखोरी, हत्याएं, चोरी, फिरौती, साम्प्रदायिक हमले तथा बच्चियों-महिलाओं व कमजोर तबकों पर आपराधिक घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। पुलिस प्रशासन पंगु बना हुआ है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, मंत्री संदीप सिंह, बृजभूषण शरण आदि नेताओं पर महिलाओं ने जब यौन हिंसा के आरोप लगाए, लंबे समय तक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह तस्वीर बदहाल कानून व्यवस्था और अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण की भयावह स्थिति को उजागर करती है। आज के विरोध प्रदर्शन में कामरेड निरंतर पाराशर, कामरेड कामेश्वर ठाकुर, कामरेड महेश द्विवेदी, कामरेड विभूति सिंह कॉमरेड अनिल कुमार, देवीराम , दिनेश, सुधा, हेमलता, राजू, लेखराज, रामगोपाल, दयाल सिंह, अनूप, संगीता, मुकेश, चंद्रपाल, संजय, मनवीर, राकेश अजीत, प्रदीप, सोनू नेहा, पूजा, रेखा , सेक्टर 3 से रामनिवास शर्मा, राजेश बघेल, रामनिवास लावणिया, शंकर, जोगिंदर, सुधीर मोहंती, राजेश आदि भी उपस्थित रहे।
No comments :