HEADLINES


More

भाजपा कार्यकर्ता जनता तक लेकर जाएं अपनी सरकार की नीतियां - राजेश नागर

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 25 January 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 

भाजपा संगठन पर्व के तहत तिगांव विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष आज मंत्री राजेश नागर के निवास पहुंचे और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। 
इस अवसर पर मंडल अध्यक्षों ने मंत्री नागर को बुके दिया और मिठाई खिलाई। इनमें तिगांव मंडल अध्यक्ष कृष्ण पहलवान, खेड़ी मंडल अध्यक्ष सुधीर मेहता और सेहतपुर मंडल अध्यक्ष मुकेश झा शामिल रहे। इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने भी सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मिठाई खिलाई और उन्हें जनहित में कार्य करने की बात कही। नागर ने कहा कि भाजपा की सरकारें जनहित में समस्त कार्य कर रही हैं। इन उपलब्धियां को जनता के बीच में बयां करने का काम संगठन का है। आप लोग खुशकिस्मत हैं कि आपको संगठन ने इतनी बड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। अब आप जनता और सरकार के बीच पुल बनने का काम करें। भाजपा की नीतियों को लेकर जनता में जाएं। उन्होंने बताया कि सरकार और संगठन के काम करने में बुनियादी अंतर होता है। संगठन एक-एक घर का दरवाजा खटखटा सकता है और उन तक सरकार की नीतियों को पहुंचा सकता है। संगठन जनता के मन की बात को समझ सकता है और सरकार तक पहुंचा सकता है। आप लोग जल्द अपनी अपनी कार्यकारिणी का गठन करें और जनहित में जुट जाएं।
मंत्री राजेश नागर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में ही एक साधारण कार्यकर्ता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश का प्रधानमंत्री तक हो सकता है, अन्य दलों में यह बात सामान्य तौर पर दिखाई नहीं देती है। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 24 घंटे जनता के लिए उपलब्ध रहते हैं। इसी प्रकार मैं और आप भी जनता के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे तो मुख्यमंत्री जनता को और लाभ पहुंचा सकेंगे। 
उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री भी 18-18 घंटे काम करते हैं, तभी आज देश दुनिया की 5वीं आर्थिक शक्ति बन चुका है और जल्द ही तीसरी आर्थिक शक्ति बनने वाला है। उन्होंने कहा कि मैं संगठन पर्व में भाग लेने वाले सभी सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं कि जिन्होंने इतने अच्छे कार्यकर्ताओं के हाथ में मंडलों की कमान दी है। आने वाले समय में हम अपने तिगांव क्षेत्र में भाजपा को और मजबूत करने का काम करेंगे। 


No comments :

Leave a Reply