HEADLINES


More

छोटे भाई ने बड़े भाई के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी

Posted by : pramod goyal on : Friday, 17 January 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में गुरुवार रात छोटे भाई ने बड़े भाई के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों के बीच शोरूम को लेकर विवाद था। बहस के बाद छोटे भाई ने गोली चला दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक की पहचान फतेहपुर चंदीला के रहने वाले नरेंद्र के रूप में हुई है। वह प्रॉपर्टी डीलर था। नरेंद्र का छोटा भाई विकास भी प्रॉपर्टी डीलिंग का ही काम करता है। विकास को बचपन में ही चाचा कुलदीप सिंह ने गोद ले लिया था।

पुलिस के मुताबिक, दोनों भाइयों के बीच ओल्ड फरीदाबाद स्थित शोरूम को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार रात साढ़े 8 बजे नरेंद्र शोरूम पर बैठा हुआ था। यहां विकास अपने किसी साथी के साथ पहुंचा। विकास और नरेंद्र के बीच यहां कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि विकास ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाली और नरेंद्र पर फायरिंग कर दी।

परिवार के लोग आसपास के लोगों की मदद से नरेंद्र को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से पुलिस को घटना की सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल की मॉर्च्युरी में भिजवा दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर विकास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


गोली नरेंद्र के सीने पर बाएं तरफ लगी। खून से लथपथ होकर नरेंद्र जमीन पर गिर गया। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। तब तक विकास अपने साथी के साथ वहां से भाग चुका था।

No comments :

Leave a Reply