HEADLINES


More

‘हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान’ थीम के साथ आयोजित हुआ राज्य स्तरीय कार्यक्रम

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 25 January 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//


 फरीदाबाद, 25 जनवरी

हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि देश का संविधान हमें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ ही अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का मार्ग प्रशस्त करता है। संविधान के अंगीकृत करने की हम 75वी वर्षगांठ मना रहे हैं और यह वर्षगांठ हमें संविधान के उद्देश्यों से अवगत कराने का सशक्त माध्यम बन रही है। राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने शनिवार को फरीदाबाद स्थित होटल रेडिशन ब्लू में जिला प्रशासन की ओर से आयोजित हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान’ थीम के साथ मनाए जा रहे राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर संविधान की प्रस्तावना का गरिमामयी ढंग से वाचन करवाया। कार्यक्रम में डीसी विक्रम सिंह ने राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ ‘‘हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान’’ राज्यस्तरीय कार्यक्रम का विधिवत रूप से शुभारंभ हुआ। 

         

कार्यक्रम में राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने अपने संदेश में कहा कि संविधान की प्रस्तावना हमें समाज के प्रति अपने अधिकारों की जानकारी का ज्ञान कराने के साथ ही सशक्त नागरिक के रूप में निभाई जाने वाली भूमिका के उद्देश्य से अवगत कराते हुए सार्थक संदेश देती है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को संविधान के बारे में विस्तार से जानकारी देने के लिए इस प्रकार के आयोजन महत्ती भूमिका निभाते हैं। जीवन को किस तरीके से समाज में यापन किया जाए वह सभी प्रकार के माध्यम संविधान में निहित हैं। उन्होंने युवाओं को संविधान के बारे में अवश्य पढ़ने और उन्हें उनमें निहित अधिकारों के बारे में जानकारी हासिल कर श्रेष्ठï नागरिक बनकर देश सेवा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि संविधान हमारी ताकत है व हमारा गौरव है। मुख्यातिथि ने हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित कर सम्मानित किया।

 

हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा कि संविधान की प्रस्तावना में जो शब्द हम भारत के लोग लिखे गए हैं वे इस बात का प्रतीक हैं कि वास्तविक स्रोत समाज के प्रबुद्ध व्यक्ति ही हैं। यह हमारे लिए समानतास्वतंत्रता व भाईचारे का संदेश देता है। साथ ही हमारी एकता व हमारी पहचान का आधार है। संविधान ने हमें मौलिक कर्तव्यों की भी शिक्षा दी है। यह कर्तव्य हमें अपने राष्ट्र की एकता व अखंडता को बनाए रखनेपर्यावरण की रक्षा करनाहमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का सम्मान करने की जिम्मेदारी भी सौंपता है।

 

यह रहे मौजूद :

इस अवसर पर डीसी विक्रम सिंहएडीसी साहिल गुप्ताएसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज व डीआईपीआरओ दिनेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी व प्रतिभागी मौजूद रहे।



No comments :

Leave a Reply