HEADLINES


More

खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने करोड़ों की लागत से सड़क का निर्माण कराया शुरू

Posted by : pramod goyal on : Friday, 3 January 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//


 फरीदाबाद03 जनवरी।

हरियाणा सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश प्रदेश बदल रहा है।

हरियाणा सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने आज घरौंडा से होते हुए चांदपुरफज्जूपुरअरुआ से छायसा तक सड़क निर्माण कार्य का गांव के बुजुर्गों से नारियल फुड़वाकर उद्घाटन कराया।

मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर क्षेत्र में प्रदेश का चहुमुखी विकास किया गया है। फरीदाबाद शहर आने वाले समय में विकास की नई दौड़ में शामिल होने जा रहा है। जिससे विकास कार्यों और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में फरीदाबाद को विश्व में अलग पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र सरकार और नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने लगातार योजनाओं के माध्यम से प्रदेश की जनता को सशक्त करने का काम किया है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में गरीबमहिलाकिसान सबका उत्थान हुआ है और युवा साथियों को बिना पर्चीबिना खर्ची युवाओं को नौकरी मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है और हमारे देवतुल्य कार्यकर्ता पार्टी की शक्ति और सामर्थ्य हैं। इन्हीं सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा ने देश और प्रदेश में तीन बार सरकार बनाई है।

इस अवसर पर सरपंच ताराचंदसरपंच सुभाषपूर्व सरपंच देवेंद्र गोयलमेंबर संजय अधानाबाबू चंदीलाबीडीसी जय भगवानपूर्व सरपंच अशोकपूर्व सरपंच किशन चंद त्यागीसचिन त्यागीगौरव त्यागीकर्मवीर शर्मासंदीप अधानामंडल अध्यक्ष गिर्राज त्यागीपार्षद अनिल पाराशरसरपंच विक्रम प्रतापसरपंच सूरजपाल भूरामंडल अध्यक्ष मोहम्मद जावेदचेयरमैन रॉबर्टराव नारायणसरपंच सुशील पार्षददयानंद नागर नेताजीपूर्व सरपंच रविश्वरपूर्व बीडीसी तेज सिंह अधानापूर्व सरपंच सतवीरपूर्व सरपंच राकेशसरपंच मुनेशसुरेश त्यागीयुधिष्ठिर शर्माजगबीर कसानाअजब चंदीलाघरौंडा सरपंच रामवीरसरपंच धर्म सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


No comments :

Leave a Reply