HEADLINES


More

हरियाणा सरकार ने अग्निवीर नीति लागू की:सरकारी नौकरी में 5 वर्ष की छूट

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 11 January 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा सरकार ने सेना के अग्निवीरों के लिए 'हरियाणा अग्निवीर नीति-2024' लागू कर दी है। इसके तहत अग्निवीरों को सरकारी और प्राइवेट नौकरियों में आरक्षण, स्वरोजगार के लिए सस्ता व आसान लोन आदि सुविधाएं दी जाएंगी। अग्निवीरों के पहले बैच में भर्ती हुए हरियाणा के 4045 युवा अगले साल से रिटायर होने वाले हैं।

प्रदेश के सैनिक व अर्धसैनिक कल्याण मंत्री राव नरबीर सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, "हरियाणा देश का पहला राज्य है जिसने अग्निवीरों को सुरक्षा कवच प्रदान किया है। अग्निवीरों का पहला बैच जुलाई 2026 में पूरा होगा, लेकिन इससे पहले ही उन्हें सुरक्षा कवच दे दिया है।

केंद्र सरकार की ओर से 15 जुलाई 2022 से अग्निपथ योजना आरंभ की गई। इसके तहत सेना के तीनों अंगों थल, जल व वायु सेना में अग्निवीरों की भर्ती की गई थी। इनमें से 25 प्रतिशत अग्निवीरों की सेवाएं नियमित की जाएंगी। जबकि, बाकियों को सेना से रिटायर कर दिया जाएगा।

हरियाणा से 2022-23 के दौरान 1830 और 2023-24 के दौरान लगभग 2215 युवा अग्निवीर के रूप में थल, जल व वायु सेना में भर्ती हुए थे। इनके लिए सरकार की ओर से सरकारी नौकरी में दिए जाने वाले लाभों को लेकर नियम सार्वजनिक किए हैं।


No comments :

Leave a Reply