HEADLINES


More

कंपनी के मोबाइल टावर से चोरी मामले में 2 आरोपियो को अपराध शाखा ने किया गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Friday, 3 January 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//


 फरीदाबाद- 03 जनवरी - पुलिस चौकी चांदपुर में कृष्णा ने शिकायत दी जिसमें उसने बताया कि वह बतोर O/M Manager- Deltop Inftratech .PVT LTD में तैनात है। कंपनी के मोबाइल टावर चांदपुर शहाजापुर में लगा हुआ है। 31 दिसम्बर को टावर में प्रोबलम होने के कारण चैक किया तो टावर से RRU डिवाइज गायब मिला। मकान मालिक से पता करने पर पता चला कि टावर से मनोज कुमार व प्रदूम सिंह नाम के दोनो व्यक्ति जो हमारी Compney में Techician के पद पर तैनात है। कल सुबह आये थे जो दोनो व्यक्ति RRU डिवाइज को चोरी करके ले गये हैं। जिस संबंध में थाना छायंसा में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। 


मामले में अपराध शाखा द्वारा कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियो को अटाली बस स्टेंड से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियो में मनोज कुमार वासी आजमगढ़ उत्तर प्रदेश व प्रदूम सिंह वासी सुलतानपुर इटावा उत्तर प्रदेश का नाम शामिल है। आरोपी मनोज फरीदाबाद के 50 टावरों पर टेक्नीशियन है तथा आरोपी प्रदूम नोएडा के 50 टावरों पर टेक्नीशियन है। दोनों आरोपी पिछले 2 वर्ष से नौकरी कर रहे है। दोनों आरोपी दोस्त है। आरोपी मनोज को पूछताछ के बाद जेल भेजा जा रहा है तथा आरोपी प्रदूम को पुलिस रिमांड पर लेकर चोरी किए गए RRU डिवाइज को बरामद किया जाएगा। 

No comments :

Leave a Reply