HEADLINES


More

बाॅर्डर से वापस मोर्चे पर लाैटे किसान, पुलिस ने चलाई प्लास्टिक की गोलियां, चार किसान जख्मी

Posted by : pramod goyal on : Friday, 6 December 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 पंजाब के किसान अपनी मांगों के लिए फरवरी से शंभू बाॅर्डर पर मोर्चा लगाकर बैठे हैं। अब किसानों ने पैदल दिल्ली जाने का एलान किया है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे संगठन से जुड़े 100 सदस्य शंभू बॉर्डर से आगे बढ़े। पुलिस उन्हें आगे नहीं जाने दे रही।

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने मंच से एला


न कर मरजीवड़े जत्थे को वापस बुला लिया है। पंधेर उन्हें खुद लेने पहुंचे। अब मीटिंग के बाद निर्णय लिया जाएगा। सभी किसान वापस मंच पर लौट आए हैं। पुलिस की तरफ से गोले छोड़े जाने का सिलसिला जारी है। अब तक करीब 26 से ज्यादा गोले छोड़े जा चुके हैं। दूसरी तरफ 101 किसानों का जो जत्था बाॅर्डर पर की गई बैरिकेडिंग तक पहुंचा था, वह अब वापस लौट आया है।

हरियाणा पुलिस की तरफ से प्लास्टिक की गोलियां भी चलाई जा रही हैं। अब तक चार किसान जख्मी हो चुके हैं। अमृतसर के स्वर्ण सिंह टांग पर प्लास्टिक की गोली लगने से घायल हुए हैं। 

No comments :

Leave a Reply