HEADLINES


More

पल्स पोलियो अभियान - सराय ख्वाजा जेआरसी ने पल्स पोलियो विशेष अभियान

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 7 December 2024 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा फरीदाबाद में प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में पल्स पोलियो अभियान के विषय में शून्य से तीन वर्ष के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने के बारे में जूनियर रेडक्रॉस और सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया। जेआरसी काउंसलर प्राचार्य मनचंदा ने बताया कि पोलियो एक गंभीर बीमारी है जो बहुत से बच्चों की मृत्यु एवं दिव्यांगता का कारण


बनती है जिसमें शरीर में अचानक शिथिलता एवं लकवा  होने के समस्या आती है यद्यपि पोलियो के प्रकरण 2011 से हमारे देश में नहीं मिले है तथापि पड़ोसी देशों यथा पाकिस्तान, अफगानिस्तान आदि देशों में इसके प्रकरण मिल रहे है जिनकी संख्या पूर्व से बढ़ी है। सीमावर्ती देशों में हो रहे इन प्रकरणों से भारत देश में इसके प्रसार की आशंका है इस स्थिति में विद्यमान चुनौती को देखते हुए नियमित टीकाकरण में जन्म के तुरंत बाद 24 घण्टे में ओरल पोलियो की दवा के साथ शिशु के प्रथम वर्ष 05 डोज एवं नियमित पल्स पोलियों अभियान में 05 वर्ष की आयु तक पोलियो की 10 डोज या 10 से भी अधिक डोज दी जाती है प्रमाणित है कि जिन बच्चों ने 10 से अधिक पोलियो डोज प्राप्त की हो वे पूर्णतः इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रहे है। विकसित देशों में पूर्व से प्रचलित इंजेक्शन द्वारा पोलियो का टीका दिया जाता है।  विगत कुछ वर्षों से भारत वर्ष में भी पोलियो से सुरक्षा हेतु नियमित टीकाकरण में पोलियो से सुरक्षा का इंजेक्शन एफ आई पी वी भी अतिरिक्त रूप से दिया जा रहा है। इस प्रकार से दोहरी सुरक्षा निर्मित होती है। इस सुरक्षा चक्र को और मजबूत किए जाने की दृष्टि से राष्ट्रीय स्तर पर पल्स पोलियो अभियान प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिक्षा विभाग द्वारा चलाया जा रहा है। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने विद्यालय में जूनियर रेडक्रॉस सदस्य छात्राओं चंचल, पुतुल, कशिश, खुशबू, वंदना, निधि और निकिता को सर्वोत्कृष्ट पेंटिंग बनाने कर सभी शून्य से तीन वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी डोज पिलाने के लिए जागरूक करने पर सम्मानित किया।

No comments :

Leave a Reply