HEADLINES


More

हरियाणा सरकार ने पारिवारिक पहचान पत्र में नए विकल्प जोड़े

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 19 December 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा सरकार ने पारिवारिक पहचान पत्र में नए विकल्प जोड़े हैं। कहा जा रहा है कि ये अपडेट गृहिणियों और बेरोजगार युवाओं के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इस नई सुविधा के तहत फैमिली आईडी कार्ड में बेरोजगार युवा और गृहणियों की पहचान दर्ज कराने का विकल्प दिया गया है। इस पहल का उद्देश्य है कि सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ पात्र लोगों तक आसानी से पहुंचाया जा सके। 

इस अपडेट के तहत कई सरकारी सेवाओं को फैमिली आईडी के साथ लिंक किया गया है। इससे जानकारी ऑटोमेटिक अपडेट होगी। वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और विकलांग पेंशन योजनाएं, राशन कार्ड और निवास प्रमाण पत्र जैसे लाभों को फैमिली आईडी से जोड़ दिया गया है। इस अपडेट को भरने से सरकार को बेरोजगारों और गृहिणियों का सटीक डाटा मिल जाएगा और पात्र व्यक्तियों को इन सेवाओं का फायदा ऑटोमेटिक तरीके से मिलेगा। हरियाणा सरकार ने ये कदम आम जनता को सशक्त बनाने और उनकी जरूरतों के लिए उठाया है


No comments :

Leave a Reply