HEADLINES


More

छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को नशे के दुष्परिणाम, साइबर फ्रॉड, यातायात नियम के संबंध में किया जागरूक

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 8 December 2024 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- 08 दिसंबर 2024



सामुदायिक पुलिसिंग टीम द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम किया जा रहे हैं इसी क्रम में DAV पुलिस पब्लिक स्कूल में छात्र में अध्यापकों को जागरूक करने के लिए ‘पुलिस की पाठशाला’ का आयोजन किया गया। 

*कार्यक्रम के मुख्य बिंदु:*

1.*सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों पर जागरूकता:*

*नुक्कड़ नाटक:*

बच्चों और अध्यापकों को वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने और नशे का सेवन करके वाहन न चलाने के खतरों पर जानकारी दी गई।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रभावी संदेश देकर सड़क सुरक्षा नियमों का महत्व समझाया गया।

सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को तुरंत सहायता प्रदान करने के लिए डायल 112 पर सूचना देने की प्रक्रिया समझाई गई।

*ट्रिप मॉनिटरिंग सिस्टम:*

बच्चों को हरियाणा पुलिस की ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा के बारे में बताया गया, जो रात्रि में यात्रा के दौरान उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करती है।

2.*पर्यावरण संरक्षण:*

छात्रों को सिंगल-यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया।

उन्हें पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने घर और समाज में सस्टेनेबल उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

3.*साइबर सुरक्षा:*

बच्चों को साइबर अपराधों के प्रकार और उनसे बचने के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

उन्हें यह बताया गया कि साइबर अपराधी मानसिक रूप से प्रभावित करने के लिए डर या लालच का सहारा लेते हैं।

डिजिटल अरेस्ट या साइबर अरेस्ट जैसी अफवाहों पर विश्वास न करने की सलाह दी गई।

साइबर अपराधों की शिकायत साइबर हेल्पलाइन 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल  www.cybercrime.gov.in  पर दर्ज कराने की प्रक्रिया समझाई गई।

4.*राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR):*

बच्चों को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग www.ncpcr.gov.in  के पोर्टल के बारे में जानकारी दी गई।

5.*नशा मुक्ति का संदेश:*

छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव और समाज को नशा मुक्त बनाने के महत्व के बारे में बताया गया।

अवैध नशा बेचने वालों की सूचना हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो हेल्पलाइन 9050891508 पर देने के लिए प्रेरित किया गया।

6.*नैतिक जिम्मेदारी और राष्ट्रप्रेम:*

छात्रों को राष्ट्रगान और राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया गया।

उन्हें समाज के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और अपराध के खिलाफ आवाज उठाने का संदेश दिया गया।

7.*पुलिस के साथ वालंटियर के रूप में जुड़ाव:*

छात्रों को पुलिस के आंख और कान बनने और एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में समाज को अपराध, नशा, और सड़क दुर्घटना मुक्त बनाने में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।

इस कार्यक्रम ने छात्रों और अध्यापकों को उनकी व्यक्तिगत और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया। सभी ने फरीदाबाद को सुरक्षित और समृद्ध बनाने की दिशा में पुलिस का सहयोग करने का संकल्प लिया।

No comments :

Leave a Reply