HEADLINES


More

डीसी ने सुनी समाधान शिविर में समस्याएं

Posted by : pramod goyal on : Monday, 2 December 2024 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 02 दिसंबर।

जिला प्रशासन द्वारा आमजन की शिकायतों के त्वरित व प्रभावी समाधान के लिए समाधान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को आयोजित हुए समाधान शिविर में काफी संख्या में नागरिक अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे जिनकी सुनवाई डीसी विक्रम सिंह द्वारा की गयी।

डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार जन कल्याण के साथ जन समस्याओं के समाधान को समर्पित है। लोगों की हर प्रकार की समस्याओं के तुरंत समाधान के लिए समाधान शिविरों के आयोजन की अनूठी शुरूआत की गई है। आम जनमानस को इसका पूर्ण लाभ उठाना चाहिए। प्रशासन आगे बढ़कर लोगों की समस्याओं की सुनवाई करते हुए उनका समाधान कर रहा है। इसके लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। समाधान शिविर में आने वाला कोई भी व्यक्ति निराश नहीं लौटेगा।

डीसी ने बताया कि समाधान शिविर के माध्यम से लोगों की प्रमुख समस्याओं का निपटारा किया जाएगा। इनमें प्रमुख तौर पर प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, जमीन का पंजीकरण, लोकल बॉडी का नो ड्यूज सर्टिफिकेट, म्युनिसिपल कमेटी से नक्शा अनुमोदन, बिजली-सिंचाई-सार्वजनिक स्वास्थ्य, समाज कल्याण पेंशन तथा अपराध की शिकायतें और राशन कार्ड को शामिल किया गया है। इनसे संबंधित हर प्रकार की शिकायतों के समाधान के लिए समाधान शिविर में संपर्क किया जा सकता है।

डीसी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार के आदेशानुसार सेक्टर-12 स्थित उपायुक्त कार्यालय, नगर निगम सहित सभी उपमंडल अधिकारी कार्यालयों में प्रत्येक कार्य दिवस पर समाधान शिविरों का आयोजन प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक किया जा रहा है।

समाधान शिविर में डीसीपी सेंट्रल ऊषा, सीटीएम अंकित कुमार सहित अन्य कई विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे। 


No comments :

Leave a Reply