HEADLINES


More

ट्विनिंग कार्यक्रम - सराय स्कूल के विद्यार्थियों का मिलन कार्यक्रम।

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 12 December 2024 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 शिक्षा विभाग के आदेशानुसार राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा फरीदाबाद के विद्यार्थियों का प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा के निर्देशानुसार ट्विनिंग कार्यक्रम संपन्न हुआ। सतयुग दर्शन विद्यालय में सराय ख्वाजा फरीदाबाद के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से ट्विनिंग अर्थात मिलन संपर्क कार्यक्रम संपन्न किया। मिलन संपर्क कार्यक्रम के


विषय में प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने बताया कि विद्यार्थियों ने सतयुग दर्शन विद्यालय की विज्ञान प्रयोगशालाओं, कंप्यूटर लैब एवं स्मार्ट क्लासरूम का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम का संयोजन विद्यालय में विद्यालय के प्राध्यापक प्रवीण कुमार एवं प्राध्यापिका सुषमा ने विद्यार्थियों की विभिन्न गतिविधियों का उचित संचालन सुनिश्चित किया। प्राचार्य मनचन्दा ने किया उन्होंने कहा कि विद्यालय के नवीं, दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं के छात्र और छात्राओं ने सतयुग दर्शन विद्यालय भूपानी के शिक्षण संस्थान में अन्य डिप्लोमा व कोर्सेज जैसे बी टेक, बी बी ए, बी सी के, एल एल बी, बी फार्मा, अन्य अकेडमिक कोर्सेज व डिप्लोमा सहित दूसरे ऑप्शन्स की भी जानकारी ली। मनचन्दा ने कहा कि विद्यालय के बच्चों ने सत्युगदर्शन शिक्षण संस्थान के फैकल्टी मेंबर्स औऱ प्रोफेसर्स से भी कैरियर ऑप्शन्स बारे अपनी शंकाओं का निवारण किया। बच्चों के साथ विद्यालय के शिक्षकों की एक टीम भी साथ रह कर उन्हें अपनी शंकाओं के निवारण और जिज्ञासा व रुचि के अनुसार प्रश्न करने के लिए प्रेरित करती रही। इस के पश्चात बच्चों ने सत्युगदर्शन शिक्षण संस्थान के संपूर्ण परिसर का भ्रमण किया। प्राचार्य   मनचन्दा, प्रवीण कुमार, सुषमा शर्मा के सहित समस्त स्टाफ ने सत्युगदर्शन शिक्षण प्रबंधन समिति, सत्युगदर्शन फैकल्टी तथा बिंदु मैडम का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया।

No comments :

Leave a Reply