HEADLINES


More

पूर्व मंत्री सीमा त्रिखा बनी भाजपा की सक्रिय सदस्य

Posted by : pramod goyal on : Friday, 20 December 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 20 दिसम्बर । भाजपा के सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत आज भारतीय जनता पार्टी संगठन ने बडख़ल विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक एवं प्रदेश की शिक्षा मंत्री रही श्रीमती सीमा त्रिखा को भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्य बनाया है। इस मौके पर भाजपा उपाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, महामंत्री सुरेंद्र जांगड़ा, बडख़ल मण्डल अध्यक्ष सतेन्द्र पाण्डे एवं सुशील सेतिया,कपि


ल शर्मा, हरीश गोला सहित अन्य नेतागण मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व शिक्षा मंत्री रही श्रीमती सीमा त्रिखा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति से भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ रहा है।

श्रीमती त्रिखा ने कहा कि हमारे देवतुल्य कार्यकर्ता ही भाजपा की शक्ति और सामथ्र्य हैं। साधारण सदस्यता के साथ भाजपा की सक्रिय सदस्यता अभियान भी शुरू हो चुका है और जो कार्यकर्ता अपने साथ 50 सदस्य जोड़ेगा उसे ही पार्टी में सक्रिय सदस्य बनाया जाएगा और सक्रिय सदस्य को ही पार्टी संगठन में मौका दिया जायेगा।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जहां कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान मिलता है और यही कारण है कि भाजपा का कार्यकर्ता तन-मन-धन से पार्टी के समर्पित रहता है।

No comments :

Leave a Reply