HEADLINES


More

कांग्रेस के निर्वतमान पार्षद जितेन्द्र भड़ाना ने भाजपा का दामन थामा

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 10 December 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 10 दिसम्बर। कांग्रेस के निर्वतमान पार्षद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जितेन्द्र भड़ाना उर्फ जित्ते ने आज कांग्रेस का अलविदा कहकर भारतीय जनता पार्टी में अपनी आस्था जताते हुए राज्य मंत्री राजेश नागर के नेतृत्व में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली के समक्ष भाजपा का दामन थामा।

इस मौके पर प्रदेशाध्य

क्ष मोहनलाल बड़ौली ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाते हुए उन्हें पार्टी की रीति-नीतियों से अवगत करवाया। श्री बड़ौली ने कहा कि  भारतीय जनता पार्टी का परिवार रोजाना बढ़ रहा है। इस पार्टी ने सभी कार्यकर्ताआं को मान-सम्मान मिलता है। जिसका जीता जागता उदाहरण मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा मैं स्वयं हूं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने तीसरी बार भाजपा की सरकार बनवाई है। केन्द्र, राज्य सरकार के बाद स्थानीय निकायों में भी भाजपा की सरकारें बनेगी और हरियाणा और अधिक चहुंमुखी विकास होगा।

इस मौके पर निर्वतमान पार्षद जितेन्द्र भड़ाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पं. मोहनलाल बड़ौली, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल व राज्य मंत्री राजेश नागर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा की विकासपूरक नीतियों व भगवान श्रीराम में आस्था के चलते उन्होंने यह निर्णय लिया है और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुआ। वह अपनी टीम के साथ भाजपा की रीति-नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।

No comments :

Leave a Reply