HEADLINES


More

पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का निधन:राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

Posted by : pramod goyal on : Friday, 20 December 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला का शुक्रवार को 89 साल की उम्र में निधन हो गया। ओम प्रकाश चौटाला 7 बार विधायक और पांच बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनकी मौत के बाद देश व प्रदेश की राजनीति को गहरा झटका लगा है। चौटाला की मौत पर देश के तमाम बड़े नेताओं ने दुख प्रकट किया है।

चौटाला के निधन पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने भी दुख व्यक्त करते हुए लिखा कि इनेलो सुप्रीमो एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला जी का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने प्रदेश और समाज की जीवनपर्यंत सेवा की। देश व हरियाणा प्रदेश की राजनीति के लिए यह अपूर्णीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें।

ओम प्रकाश चौटाला के निधन की खबर पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने सोशल मीडिया X पर लिखा की हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में हमारे साथी रहे चौ. ओम प्रकाश चौटाला जी के निधन का समाचार दुखद है। उनसे हमारे पारिवारिक संबंध रहे और अपने मुख्यमंत्रित्व काल में उन्होंने प्रदेश के विकास में काफी योगदान दिया। दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि और परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। भगवान से प्रार्थना है कि दुःख की इस घड़ी में परिवारजनों को सम्बल प्रदान करें।


No comments :

Leave a Reply