HEADLINES


More

बिजली निगम के अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 1 December 2024 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

फरीदाबाद में  एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने  भ्रष्टाचार के मामले में बिजली निगम के अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अधिकारियों पर आरोप है कि इन्होंने नियम पूरे किए बिना टेंडर दिया है। इस मामले में बिजली निगम के 3 अधिकारियों और 6 लोगों का नाम सामने आया है। इसके अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला के खिलाफ भी FIR दर्ज कर ली गई है। एंटी करप्शन ब्यूरो मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।  

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने भ्रष्टाचार में फरीदाबाद के दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। इसमें रिटायर्ड SE एसके सचदेवा, XEN बलवंत सिंह, हिसार के वरिष्ठ लेखाधिकारी कुलभूषण, मैसर्ज संधू सिक्योरिटी सर्विसेस के मालिक अजय संधू और पार्टनर ईश्वर सिंह नैन का नाम सामने आया है। सभी अधिकारियों पर नियमों के खिलाफ जाकर टेंडर देने का आरोप है।


No comments :

Leave a Reply