हरियाणा में BJP कैंडिडेट रेखा शर्मा निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गई। आज (13 दिसंबर) को नामांकन वापसी का अंतिम दिन था। इस दौरान शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा और पूर्व विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता मौजूद रहे। रिटर्निंग अधिकारी आईएएस अशोक कुमार मीणा ने रेखा शर्मा को प्रमाण पत्र सौंपा।
बता दें कि भाजपा ने राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की चेयरपर्सन रह चुकी रेखा शर्मा को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया था। भाजपा के मुकाबले कांग्रेस ने किसी को भी मैदान में नहीं उतारा है। कांग्रेस के पास राज्यसभा चुनाव जीतने के नंबर गेम भी नहीं थे।
ऐसे में BJP उम्मीदवार की जीत तय मानी जा रही थी। रेखा शर्मा ने 10 दिसंबर को नामांकन दाखिल दाखिल करने के अंतिम दिन आवेदन किया था। आज हरियाणा भवन में हरियाणा भाजपा की ओर से रेखा शर्मा का स्वागत किया जाएगा। इसको लेकर समारोह आयोजित किया जा रहा है।
इस समारोह में समाज कल्याण बोर्ड हरियाणा की अध्यक्ष सुमित्रा चौहान समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहेंगे। बता दें कि हरियाणा की 5 राज्यसभा सीटे हैं और 4 पर अभी भाजपा काबिज हैं। हरियाणा से सुभाष बराला, राम चंद्र जांगड़ा, किरण चौधरी और कार्तिकेय शर्मा राज्यसभा सांसद चुने जा चुके हैं।
No comments :