HEADLINES


More

BJP सांसद बोले-किसान कसाई, नशे के सौदागर - आंदोलन वाली जगह पर 700 लड़कियां गायब हुईं

Posted by : pramod goyal on : Friday, 13 December 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा में भाजपा के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने किसानों को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने किसानों को नशे का सौदागर और कसाई बताया। सांसद ने कहा कि जहां किसान आंदोलन हुआ, वहां पर 700 लड़कियां गायब हुई थीं।

पंजाब के किसानों ने हरियाणा में नशा फैलाया। पिछले आंदोलन में एक व्यक्ति की हत्या कर सड़क पर टांग दिया। राकेश टिकैत और गुरनाम चढ़ूनी के चुनाव हारने पर उन्होंने कहा कि इनकी हैसियत क्या है?।

जांगड़ा ने ये बयान गुरुवार (12 दिसंबर) को रोहतक के महम शुगर मिल में गन्ना पेराई सत्र के शुभारंभ पर दिया। यहां प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा भी मौजूद थे। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


No comments :

Leave a Reply