HEADLINES


More

हरियाणा के 5 जिलों में बूंदाबांदी: बढ़ेगी ठंड

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 8 December 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 पहाड़ों के करीब आए पश्चिमी विक्षोभ ने अब मैदानी इलाकों में अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले 2 घंटों से हरियाणा के कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और अंबाला जिलों में बादलों की आवाजाही के बीच गरज के साथ हल्की बारिश जारी है।

पश्चिमी हरियाणा, पश्चिमी पंजाब, दिल्ली और यमुना बेल्ट पर अब नए बादल छाने लगे हैं। जिसके चलते आज शाम पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में गरज के साथ हल्की से भारी बारिश देखने को मिलेगी।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से तापमान में फिर से कमी आएगी। 10 से 13 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान कुछ इलाकों में सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम में आए इस बदलाव के चलते रात के तापमान में 1.6 डिग्री की कमी आई है। 24 घंटे में हिसार की रातें सबसे ठंडी रहीं। यहां पारा 4.5 डिग्री दर्ज किया गया।


No comments :

Leave a Reply