//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद में एक स्कूल बस ने स्कूटी सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। इसके चलती स्कूटी पर पीछे बैठी महिला स्कूल बस के नीचे आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
उसका पति हादसे में गंभीर रूप से घायल है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मौके से बस लेकर भाग रहे ड्राइवर को लोगों ने घेर कर पकड़ लिया। पुलिस हादसे काे लेकर छानबीन में लगी है।
जानकारी अनुसार हादसा फरीदाबाद में सेक्टर 25 इलाके में कृष्णा कॉलोनी के पास गली नंबर 7 के नजदीक हुआ। कॉलोनी में रहने वाला व्यक्ति स्कूटी पर अपनी पत्नी के साथ जा रहा था।
इसी बीच वहां से गुजर रही स्कूल बस ने उनको टक्कर मार दी। महिला रोड पर गिर गई और बस के पहिए के नीचे आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसका पति भी गंभीर रूप से घायल हो गया। महिला दो बेटियों की मां थी।
No comments :