HEADLINES


More

नालसा द्वारा कानूनी सहायता और सलाह प्रदान करने के लिए टोल-फ्री 15100 नंबर शुरू

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 9 November 2024 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 09 नवंबर।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) ने नागरिकों को कानूनी सहायता और सलाह प्रदान करने के उद्देश्य से टोल-फ्री नम्बर 15100 शुरू किया है। यह उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन है जो कानूनी जानकारीसहायता या मार्गदर्शन महसूस करते हैं। इस नम्बर पर कॉल करके जो किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या का सामना कर रहे हैंघर बैठे कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

 

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम ऋतू यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि टोल-फ्री नम्बर डायल कर समाज के कमजोरवंचित और असहाय वर्ग के जरूरतमंद लोग कानूनी सलाह अब आसानी से मिल सकेगी। उन्होंने बताया  कि टोल-फ्री नंबर पर मुफ्त कानूनी सलाह और मार्गदर्शनमुफ्त कानूनी सहायता के लिए आवेदन प्रक्रियासरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाली कानूनी सेवाओं और विधिक सेवा प्राधिकरणों द्वारा संचालित योजनाओं और अभियानों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

 

उन्होंने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरणों द्वारा संचालित योजनाओं और अभियानों के बारे में जानकारी टोल-फ्री नम्बर पर 24 घंटे  उपलब्ध है और भारत के किसी भी हिस्से से फोन करके सहायता ली जा सकती है। उन्होंने कहा कि नालसा का उद्देश्य बिना किसी भेदभाव के सभी नागरिकों को न्याय पहुंचाना है।


No comments :

Leave a Reply