HEADLINES


More

कांग्रेस MLA रघुवीर कादियान को बनाया प्रोटेम स्पीकर

Posted by : pramod goyal on : Monday, 21 October 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा में नई सरकार बनने के बाद अब विधानसभा सत्र की डेट फाइनल हो चुकी है। 25 अक्टूबर से सत्र की शुरुआत होगी। सदन की कार्यवाही 2 दिन चलेगी। विधानसभा में सबसे सीनियर विधायक डॉ. रघुवीर कादियान को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है। रघुवीर कादियान विधानसभा के स्पीकर रह चुके हैं।

25 अक्टूबर को सुबह 10 बजे राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय उन्हें प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाएंगे। इसके बाद कादियान सभी नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे। इसके अलावा, स्पीकर और डिप्टी स्पीकर भी चुने जाएंगे।

चर्चा है कि घरौंडा से विधायक हरविंद्र कल्याण व बल्लभगढ़ से विधायक मूलचंद शर्मा में से एक को स्पीकर और जींद से विधायक डॉ. कृष्ण मिड्‌ढा व सफीदों से विधायक रामकुमार गौतम में से एक को डिप्टी स्पीकर बनाया जा सकता है। भाजपा की ओर से चीफ व्हिप के लिए भिवानी से विधायक घनश्याम सर्राफ के नाम की चर्चा है। सरकार इसके बाद 8 नवंबर को भी विधानसभा सत्र बुला सकती है।

शपथ ग्रहण समारोह के बाद 18 अक्टूबर को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कैबिनेट की मीटिंग बुलाई थी। तब नायब सैनी ने बताया था कि विधानसभा सत्र की डेट को लेकर सबके साथ चर्चा हो चुकी है। डेट भी एक-दो दिन में फाइनल कर दी जाएगी।


No comments :

Leave a Reply