HEADLINES


More

CM को सम्मानित करने मंच पर पंहुचा करोड़ों का सफाई घोटाला आरोपी

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 23 October 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

हरियाणा में विजिलेंस का एक बड़ा फेलियर सामने आया है। टीम जिला परिषद में हुए 7 करोड़ रुपए के सफाई घोटाले के जिस आरोपी को 6 महीने से ढूंढने में


लगी है, वह आरोपी आज बुधवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास पर आशीर्वाद समारोह में शामिल हुआ।

आरोपी न सिर्फ समारोह में शामिल हुआ, बल्कि उसने प्रोग्राम में भरे मंच पर साधु-संतों के साथ मुख्यमंत्री नायब सैनी को सम्मानित भी किया।

सफाई घोटाले में कैथल के भाजपा नेता प्रवीण सरदाना का नाम विजिलेंस की FIR में 8वें नंबर पर दर्ज है। उसके अनुसार प्रवीण भारत प्रोजेक्ट का प्रोपराइटर है। वह खुद को पूर्व CM मनोहर लाल खट्टर के करीबियों में बताता है। उसके सोशल मीडिया पर पूर्व CM और भाजपा के कई बड़े नेताओं के साथ फोटो हैं।

गौर करने वाली बात यह है कि घोटाले की राशि में सबसे ज्यादा बिल भी इसी फर्म के नाम के हैं। विजिलेंस टीम ने आरोपी प्रवीण सरदाना को पकड़ने के लिए कई बार उसके घर रेड की, लेकिन वह आज तक हत्थे नहीं चढ़ा। हालांकि, विजिलेंस द्वारा फरार चल रहे आरोपियों को भगोड़ा घोषित करने की कार्रवाई चल रही है।

No comments :

Leave a Reply