//# Adsense Code Here #//
हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद नेता अपने पदों से इ
स्तीफा दे रहे हैं। हरियाणा कांग्रेस में एक और नेता ने अपने पद से त्यागपत्र दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन अजय सिंह यादव पार्टी को बड़ा झटका देते हुए एआईसीसी ओबीसी विभाग के अध्यक्ष पद छोड़ने की पेशकश की है।
अजय यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि मैंने एआईसीसी ओबीसी विभाग के अध्यक्ष और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना त्यागपत्र दिया है। उन्होंने अपना त्याग पत्र कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा। अपने इस पोस्ट में उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और सोनिया गांधी को भी टैग किया है।
No comments :