HEADLINES


More

थम गया प्रचार, पांच को वोटिंग

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 3 October 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार वीरवार शाम थम गया है। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभी राजनीतिक दलों के दिग्गज नेताओं ने प्रदेश के अलग-अलग जगहों में रैली और जनसभाएं की। अब 90 सीटों के लिए पांच अक्तूबर को मतदान होगा। वहीं, आठ अक्तूबर को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। मतदान को लेकर पोलिंग पार्टियां शुक्रवार को मतदान केंद्रों पर रवाना होंगी। 

राज्य में कुल 20,632 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सबसे ज्यादा केंद्र फरीदाबाद सीट पर 1650 केंद्र है, जबकि सबसे कम डबवाली विधानसभा क्षेत्र में 400 केंद्र है। इसके बाद पंचकूला में 455 मतदान केंद्र है। चुनाव के लिए रिजर्व इवीएम सहित कुल 27,866 ईवीएम (बैलेट यूनिट) का उपयोग होगा। इसके साथ 26,774 वीवीपैट मशीनों का उपयोग किया जाएगा। 24,719 कंट्रोल यूनिट भी बनाए गए हैं।


No comments :

Leave a Reply