HEADLINES


More

नोएल टाटा होंगे टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन

Posted by : pramod goyal on : Friday, 11 October 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार की रात निधन हो गया। जिसके बाद अब टाटा ट्रस्ट की बैठक में उनके भाई नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट का नया चेयरमैन नियुक्त


किया गया है। ट्रस्ट के पदाधिकारियों की बैठक में इस पर निर्णय लिया गया। रतन टाटा के सौतेल भाई नोएल टाटा, टाटा समूह के प्रमुख व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने टाटा ग्रुप की कई कंपनियों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। वह वर्तमान में ट्रेंट, टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड और वोल्टास लिमिटेड सहित कई कंपिनयों के अध्यक्ष है। नोएल टाटा 2000 से टाटा समूह की कंपनियों के साथ जुड़े, उन्होंने टाटा स्टील लिमिटेड और टाइटन कंपनी के उपाध्यक्ष के रूप में काम किया। समूह में शामिल होने के बाद से समूह के विकास के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। टाटा ट्रस्ट जो टाटा संस में 65.3 प्रतिशत हिस्सेदारी रखते हैं, दो प्राथमिक ट्रस्ट्स सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और टाटा ट्रस्ट से मिलकर बना है। इन संस्थाओं के पास मिलकर टाटा संस में 50 प्रतिशत से अधिक का अधिकार रखते हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंपनी का कारोबार 500 मिलियन डॉलर से बढ़ाकर 3 बिलियन डॉलर से अधिक कर दिया। उन्होंने पहले ट्रेंट लिमिटेड का भी प्रबंधन किया, जिसमें एक स्टोर से बढ़ाकर मौजूदा समय में 700 स्टोर से अधिक तक पहुंचा दिया है। यूके के ससेक्स विश्विद्यालय से स्नातक उन्होंने आईएनएसईएडी से अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी पाठयक्रम पूरा किया है। वे नवल एच.टाटा और सिमोन एन. टाटा के पुत्र हैं।

No comments :

Leave a Reply