HEADLINES


More

फरीदाबाद में बाइक सवार युवकों ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को गोली मारी

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 6 October 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में शनिवार को बाइक सवार युवकों ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को गोली मारी। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

भाजपा कार्यकर्ता की पहचान रजनीश (30) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मतदान के दौरान वह बूथ से 50 मीटर दूर टेबल लगाकर बैठा था।

इसी दौरान बाइक पर सवार होकर 2 लड़के आए, पहले तो उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता से बहस की। इसके बाद उन्होंने अचानक पिस्टल निकाल ली।

भाजपा कार्यकर्ता को कमर के पास गोली लगी। फिलहाल युवक की तबीयत ठीक बताई जा रही है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बाइक सवार आरोपियों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

घटना की सूचना पाकर फरीदाबाद विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल निजी अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता का हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, कार्यकर्ता भाजपा पार्टी का हो या किसी अन्य पार्टी का, कानून सबके लिए बराबर है।


No comments :

Leave a Reply