//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद,10 अक्टूबर।
सर्कल में लंबित मांगों को लेकर बिजली कर्मचारियों ने लंच टाइम में ओल्ड फरीदाबाद डिवीजन पर धरना प्रदर्शन किया। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशनज वर्कर यूनियन की सर्कल कमेटी का आह्वान पर आयोजित इस धरना प्रदर्शन में सब डिवीजन के सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया। जिसकी अध्यक्षता यूनिट के सह सचिव कुलदीप सिंह ने की और संचालन सेकेट्री प्रवेश बैंसला ने किया। सर्कल सचिव कृष्ण कुमार कालीरमन ने कहा कि सर्कल में लंबित एक एक मांग का समाधान होने तक संधर्ष जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया है मांगों का समाधान करने की बजाय अधिकारी धमकी देकर जले पर नमक छिड़कने का काम कर रहे हैं। जिसको यूनियन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।
धरने को संबोधित करते हुए ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशनज वर्कर यूनियन के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष शब्बीर अहमद गनी व सर्कल सचिव कृष्ण कुमार कालीरमन ने कहा कि सर्कल फरीदाबाद में कर्मचारियों कि समस्याएं काफी लंबे समय से पैंडिंग है। जिनकी तरफ निगम मैनेजमेंट का कोई ध्यान नहीं है। जिसके कारण कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी वजह से कर्मियों को धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को ईलाज के नाम पर भद्दा मजाक किया जा रहा । नवंबर,2023 से कच्चे कर्मचारियों के 1500 रुपये काटे गए थे। उसके बाद 125 रुपये हर महीने कट रहे हैं। लेकिन ना कच्चे कर्मचारियों को ईलाज संबंधित सुविधा निगम मुहैया करा रहा है और ना ही हरियाणा कौशल रोजगार निगम मुहैया करवा रहा है।
उन्होंने कहा कि निगम के अधिकारियों की वजह से कच्चे कर्मचारियों को वेतन बढ़ोतरी का लाभ तक नहीं मिल रहा है। कच्चे कर्मचारियों का ना तो ठीक से वेतन फिक्स किया गया है और ना ही अनुभव के आधार पर उन्हें वेतन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इससे विपरीत सर्कल फरीदाबाद में पूरा बरसात का मौसम निकलने के बाद भी ना कोई रेनकोट,ना गम बूट,ना कोई टी एण्ड पी और ना कोई सुरक्षा संबंधी उपकरण कर्मचारियों को उपलब्ध कराए गये है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के पास कई जगह बैठने के लिए कम्पलेंट सेंटर ही नहीं है। जहां कम्पलेंट सेंटर है वहां कोई टेबल ,कुर्सी,कुलर, पानी, शौचालय कि व्यवस्था तक नहीं है। सर्कल फरीदाबाद में तमाम प्रकार के कर्मचारियों को सुविधाओं के नाम पर भद्दा मजाक किया जा रहा है। फरीदाबाद में कर्मचारियों कि संख्या कम होने के बाबजूद बिजली कर्मचारी बड़ी लगन के साथ कार्य कर सर्कल की बिजली व्यवस्था बनाए हुए हैं। इसके विपरीत अधिकारी कर्मचारियों से बड़ा दुर्व्यवहार करते हैं। 10-12 घंटे कार्य करने के बाद भी ठेका कर्मचारियों को नौकरी से निकालने कि धमकियां दी जाती और निगम के उच्च अधिकारियों के आदेशों को भी तोड़ मरोड़कर कर्मचारियों पर लागू किया जाता है। अनेक तरीकों से फरीदाबाद सर्कल में मौजूद अधिकारियों द्वारा कर्मचारी का उत्पीड़न किया जाता हैं।
धरना-प्रदर्शन को पूर्व सी सी मेंबर विनोद शर्मा,यूनिट प्रधान भूप सिंह कौशिक, रामकेश साहरण, वेद प्रकाश कर्दम,संजय धनंगईया, राजवीर शर्मा, अरूण कुमार शर्मा, देवेन्द्र कुमार,निशा रानी,पुजा शर्मा, सतीश कुमार, निरंजन, मुकेश कुमार लांबा,आदि ने संबोधित किया व सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
No comments :