//# Adsense Code Here #//
पूर्व कैबिनेट मंत्री और बल्लभगढ़ से तीसरी बार के नवनिर्वाचित विधायक मूलचंद शर्मा ने अनाज मंडी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को निर्देश दिए।
विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा की ये किसा
न हितैषी सरकार है, किसी भी किसान को कोई परेशानी नही आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि धान का एक एक दाना खरीदा जायेगा जाएगा।
नवनिर्वाचित विधायक मूलचंद शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि बल्लभगढ़ मंडी में किसानों को कोई भी परेशानी नहीं आने दी जाए। उनका धान का एक-एक दाना समय से खरीद कर मंडी से उठाने का काम करें। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व नजदीक है। सभी किसानों को उनकी फसल की पेमेंट समय पर देने का काम करें।
इस मौके पर डीसी विक्रम सिंह, एसडीएम मयंक भारद्वाज, मंडी सचिव इंद्रपाल, एसीपी विनोद कुमार सहित मंडी और खरीद एजेंसी के अधिकारी,आढ़ती और किसान मौजूद रहे।
No comments :