HEADLINES


More

विपुल गोयल की शानदार जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 8 October 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 8 अक्टूबर। फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विपुल गोयल की शानदार जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर आरडब्ल्यूए सेक्टर-19 के प्रधान एवं ओल्ड फरीदाबाद भाजपा मंडल महामंत्री सुनील कुमार तथा सेवादार टोनी पहलवान ने अपने साथियों के साथ विपुल गोयल को फूलां की माला पहनाकर


जीत की बधाई दी।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आज हुई मतां की गिनती में फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार विपुल गोयल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार लखन कुमार सिंगला को भारी अंतर से हराकर शानदार विजय हासिल की है। इस मौके पर नवनिर्वाचित विधायक विपुल गोयल ने सभी मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया और इस जीत को क्षेत्र के सभी वासियों की जीत बताया। वहीं भाजपा महामंत्री सुनील कुमार व सेवादार टोनी पहलवान ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक विजय से क्षेत्र में जश्न का माहौल है और यह विजय सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत व पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों का नतीजा है। उन्होंने कहा कि पार्टी को हर वर्ग और 36 बिरादरियों का वोट मिला है जिसके लिए वे सभी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।

No comments :

Leave a Reply