HEADLINES


More

कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) चुनाव में श्रीमती कमलेश स्थाई आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 29 October 2024 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 29 अक्टूबर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)की डीओ सी के  कल बसेलुआ कालोनी के आफिस  में हुए चुनाव  में श्रीमती कमलेश को भी स्थाई आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया।यह जानकारी डीओसी फरीदाबाद-  मेवात के सचिव वीरेंद्र  सिंह डंगवाल ने दी। उन्होंने  बताया कि ‌सम्मेलन के  ओपन सत्र में  पार्टी  के प्रतिनिधियों  के अलावा अलग-अलग  क्षेत्रों में कार्यरत लोगों  ने भी भाग लिया। सम्मेलन में फरीदाबाद - बल्लभगढ़ के निवासियों की दिन-प्रतिदिन की समस्याओं का निदान करने के लिए ठोस योजना बनाने का


निर्णय भी लिया गया। उन्होंने  बताया कि यहां के  निवासी प्रॉपर्टी आईडी की समस्या से जूझ रहे हैं। प्रत्येक नागरिक को अपनी प्रॉपर्टी सत्यापित करने के लिए नगर निगम के कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं। लेकिन प्रॉपर्टी आईडी ठीक नहीं होती है। कमोबेश ऐसे ही हालात सीवर निकासी नहीं होने के कारण बने हुए हैं। सेक्टरों और कॉलोनी में सीवर का पानी सड़कों पर तैरता रहता है। शिकायतें करने के बावजूद भी सीवर की बंद लाइनों को खोलने  के लिए नगर निगम कार्यालय कोई  कदम नहीं उठाता है। आज फरीदाबाद की जनता को पीने का स्वच्छ पानी नहीं मिल रहा है। स्ट्रीट लाइट ठीक नहीं है। आवारा पशुओं को नहीं पकड़ा जा रहा है। जबकि पहले निगम ने सड़कों पर घूम रहे मवेशियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाने का फैसला लिया था। अब इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। आवारा पशु चौक  चौराहों। और सड़कों पर घूमते फिरते रहते हैं। जिसकी वजह से वाहन चालकों और पैदल जा रहे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन सभी समस्याओं को लेकर पार्टी निकट भविष्य में प्रशासन के खिलाफ आंदोलन चलायेगी।

No comments :

Leave a Reply