//# Adsense Code Here #//
हरियाणा की कुल 90 विधानसभा सीटों के लिए आज (शनिवार) 5 अक्टूबर को वोटिंग का टाइम खत्म हो चुका है। नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे।
प्रदेश में सरकार बनाने यानी बहुमत के लिए 46 सीटों पर जीत की जरूरत है। अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल आने लगे हैं।
एनडीटीवी के पोल ऑफ पोल्स के अनुसार हरियाणा में कांग्रेस को 50 से 64 और BJP को 22 से 32 सीटें मिल सकती हैं।
कांग्रेस नेताओं का दावा है कि प्रदेश में BJP के खिलाफ लहर थी। कांग्रेस को 70 से ज्यादा सीटें आएंगी। वहीं BJP नेताओं का कहना है कि प्रदेश में डबल इंजन सरकार बनेगी।
वहीं कुमारी सैलजा ने सालासर बालाजी धाम में पूजा अर्चना की। फिर गौशाला में सेवा की। पुजारी रवि शंकर ने उन्हें हरियाणा का अगला CM बनने का आशीर्वाद दिया।
पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री पद पर सबका अधिकार है। हाईकमान का जो भी फैसला होगा, हम उसे स्वीकार करेंगे। सैलजा हमारी सीनियर नेता हैं।
अलग-अलग एग्जिट पोल से जुड़े अपडेट्स...
- ध्रुव रिसर्च के मुताबिक हरियाणा में कांग्रेस को 90 में से 50 से 64 सीटें मिल सकती हैं। BJP को 27 सीटें मिल सकती हैं।
- पीपल्स पल्स के मुताबिक कांग्रेस को 49 से 61 सीटें, BJP को 20 से 32, इनेलो-बसपा को 2 से 3, AAP को जीरो और अन्य को 3 से 5 सीटें मिल सकती हैं।
- टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार कांग्रेस को 55 से 62 सीटें, BJP को 18 से 24 सीटें, इनेलो को 3 से 6 सीटें, JJP को 0 से 3 सीटें और अन्य को 2 से 5 सीटें मिल सकती हैं।
- रिपब्लिक-मैट्रिज के मुताबिक कांग्रेस को 55 से 62, भाजपा को 18 से 24 और अन्य को 3 से 6 सीटें मिल सकती हैं।
- डेटाअंश और द रेड माइक के अनुसार कांग्रेस को 50 से 55, भाजपा को 20 से 25, इनेलो को 3 से 5 और अन्य को 3 से 5 तक सीटें मिल सकती हैं
- CNN24 के मुताबिक कांग्रेस को 59 सीटें, BJP को 21 और अन्य को 10 सीटें मिल सकती हैं।
- इंडिया टुडे-माई एक्सिस के मुताबिक कांग्रेस को 59 सीटें, BJP को 21 और अन्य को 2 से 6 सीटें मिल सकती हैं।
- न्यूज-18 के अनुसार हरियाणा में कांग्रेस को 59, भाजपा को 21, इनेलो को 4, जेजेपी को 2 सीटें मिलती दिख रही हैं।
- मनी कंट्रोल के अनुसार कांग्रेस को 58, BJP को 24 और अन्य को 6 सीटें मिल सकती हैं।
No comments :