HEADLINES


More

मंगलवार को समाधान शिविर में आई 47 शिकायतों में से अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही हुआ निपटारा

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 22 October 2024 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 22 अक्टूबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार आम जन शिकायतों का मौके पर ही समाधान करने के लिए निगमायुक्त ए. मोना श्रीनिवास की अध्यक्षता में निगम मुख्यालय में समाधान शिविर का आयोजन किया गया।

इसके अलावा बल्लबगढ़ जोन में संयुक्त आयुक्त कर्ण,  ओल्ड जोन में संयुक्त आयुक्त सुमित और ग्रेटर फरीदाबाद में संयुक्त आयुक्त कुमारी द्विजा की अध्यक्षता में सुबह 9.00 बजे 11.00 बजे तक समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में आम जन के लिये सभी आवश्यक सुविधाऐं जैसे-पीने के पानी, कुर्सियों आदि की सुविधा का प्रबन्ध भी किया गया।

उक्त समाधान शिविर में निगम मुख्यालय से 16 शिकायतें, ओल्ड जोन से 10 शिकायते, बल्लबगढ़ जोन से 19 शिकायतें तथा ग्रेटर फरीदाबाद से 2 शिकायतें प्राप्त हुई। मंगलवार को लगने वाले समाधान शिविरों में कुल 47 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निपटान किया गया तथा प्रार्थियों ने भी अपनी संतुष्टि व्यक्त की। समाधान शिविर में प्रॉपर्टी आईडी, पानी/सीवरेज, सड़कें व सफाई संबंधित शिकायत प्राप्त हुई, जिसके लिए वहां संबंधित अधिकारीगणों को निर्देश दिए गए कि वे उक्त शिकायतों का निपटान शीघ्र अति शीघ्र करे। वहीं समाधान शिविर में आए प्रार्थियों की शिकायतों को जिन्हें लिखने में परेशानी हो रही थी उनकी शिकायतों को नगर निगम के कर्मचारियों की सहायता से लिखवा कर व पूरे दस्तावेज लगाकर समाधान भी मौके पर करवाया गया।

निगमायुक्त ए. मोना श्रीनिवास ने सभी संबंधित अधिकारियों को प्रतिदिन लगने वाले समाधान शिवरों में निर्देश दिए है कि वे जनता की शिकायतों को शांति पूर्वक सुने और सभी शिकायतकर्ताओं विशेषतौर पर वरिष्ठ नागरिकों, विकलांगों तथा महिलाओं का सम्मान करते हुए उनकी शिकायतों का निवारण करे।


No comments :

Leave a Reply