HEADLINES


More

400 छात्रों को नशे के दुष्परिणाम, साइबर फ्रॉड के बचाव, यातायात नियमों की जानकारी देकर किया जागरुक

Posted by : pramod goyal on : Friday, 11 October 2024 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश नरवाल IPS, के निर्देशानुसार, डीसीपी हेडक्वार्टर अभिषेक जोरवाल के मार्गदर्शन में सामुदायिक पुलिसिंग सेल टीम द्वारा "पुलिस की पाठशाला" का सफल आयोजन किया गया। टाउन नम्बर-2 विद्या निकेतन स्कूल, NIT स्कूल में करीब 400 छात्रों को नशे के दुष्परिणाम, साइबर फ्रॉड के बचाव, यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को साइबर सुरक्षा के

बारे में सामुदायिक पुलिसिंग टीम ने विस्तार से जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि साइबर अपराध क्या होते हैं, इनकी बढ़ती घटनाओं के मुख्य कारण क्या हैं और साइबर अपराधी किस प्रकार मनोवैज्ञानिक तरीके से हमें अपना शिकार बनाते हैं। इसके साथ ही वर्तमान समय में प्रचलित साइबर अपराध के तरीकों पर चर्चा की गई। साइबर अपराध होने के बाद इसकी सूचना देने के लिए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में बताया गया और शिकायत दर्ज करने के लिए साइबर क्राइम पोर्टल (www.cybercrime.gov.in)  की जानकारी दी गई।

इसके अतिरिक्त, बच्चों को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पोर्टल (www.ncpcr.gov.in)  के बारे में भी जानकारी दी गई, जहां वे अपनी समस्याओं को दर्ज कर सकते हैं। सभी विद्यार्थियों को उनकी नैतिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया गया। हरियाणा पुलिस द्वारा शुरू किए गए "ट्रिप मॉनिटरिंग सिस्टम" की भी जानकारी दी गई। किसी भी अपराध की सूचना पुलिस को तुरंत डायल 112 के माध्यम से देने का आग्रह किया गया।  

पुलिस टीम ने बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने के लिए प्रेरित किया। उन्हें यह भी बताया गया कि किस प्रकार जागरूक होकर हम अपने समाज को अपराध मुक्त, नशा मुक्त, और सड़क दुर्घटना मुक्त बना सकते हैं। सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों को हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की हेल्पलाइन नंबर 9050891508 के बारे में भी जानकारी दी गई। 

कार्यक्रम के समापन पर, सभी ने फरीदाबाद पुलिस के साथ मिलकर समाज को अपराध मुक्त, नशा मुक्त, और सड़क दुर्घटना मुक्त बनाने की शपथ ली।

फरीदाबाद पुलिस इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सुरक्षा और सहयोग की भावना को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

No comments :

Leave a Reply