HEADLINES


More

भाजपा नेता अनिल विज ठोका सीएम पद का दावा

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 15 September 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

हरियाणा विधानसभा चुनाव में अब केवल कुछ दिन शेष हैं। पार्टी के तमाम नेताओं की बयानबाजी ने भी रफ्तार पकड़ ली है। हरियाणा में सीएम के पद पर कायम होने की होड़ में आज भाजपा नेता अनिल विज ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि अनिल विज ने इस बार अंबाला कैंट विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया है। अनिल विज अंबाला कैंट से चुनावी मैदान में उतरेंगे।


भाजपा नेता अनिल विज का मुख्यमंत्री पद को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। अनिल विज ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि वह हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के सबसे  वरिष्ठ विधायक हैं। वह हरियाणा में 6 बार चुनाव लड़ चुके हैं और उन्हें जीत भी हासिल हुई है। अब वह हरियाणा में सातवीं बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं। लोगों ने उन्हें सम्मान दिया है और लोगों का समर्थन भी उनके साथ जुड़ा हुआ है।

No comments :

Leave a Reply