HEADLINES


More

आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूर्णतः सक्रिय : जिला निर्वाचन अधिकारी

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 4 September 2024 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 04 सितम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विक्रम सिंह  के मार्गदर्शन में विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारियां पूर्ण रूप से सुनिश्चित की जा रही है। जिले की छह विधानसभा क्षेत्र 85-पृथला, 86-एनआईटी, 87-बड़खल, 88-बल्लभगढ़, 89-फरीदाबाद और 90-तिगांव विधानसभा सीट पर पांच अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए पांच सितंबर से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ होगी। जोकि 12 सितंबर तक जारी रहेगी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नामांकन पत्रों की जांच की तिथि 13 सितंबर, नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 16 सितंबर, 2024 तथा मतदान की तिथि 05 अक्टूबर तथा मतगणना की तिथि 08 अक्टूबर, 2024 निर्धारित की गई है।

जिला में विधानसभा आम चुनाव 2024 को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न करवाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह के नेतृत्व में आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित की जा रही है। इसके लिए जिला में एफ़एसटी, एसएसटी व संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं सी-विजिल एप पर आचार संहिता उलंघन से संबंधित शिकायतों का निर्धारित नियमों के तहत समयबद्ध तरीके से निपटान भी किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला में अब नए वोट बनवाने की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। चुनाव के बाद ही मतदाता सूची में किसी प्रकार का संशोधन करवाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जिला में कोई भी व्यक्ति चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करता पाया गया तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


No comments :

Leave a Reply