HEADLINES


More

हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी से डरा हाईकमान:चुनाव के बीच 3 ऑब्जर्वर लगाए

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 14 September 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 दिल्ली : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का दौर खत्म हो चुका है और अब प्रचार शुरू हुआ है। इसी कड़ी में माननीय कांग्रेस अध्यक्ष ने हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए निम्नलिखित नेताओं को तत्काल प्रभाव से एआईसीसी के वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है जिनमें अशोक गहलोत, अजय माकन, प्रताप सिंह बाजवा का नाम शामिल है। 

बता दें कि बीते दिन कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए स्टार


प्रचारकों की सूची जारी की थी। इस लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी के साथ हिमाचल प्रदेश से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा सहित 40 नाम शामिल थे। 

No comments :

Leave a Reply