HEADLINES


More

फरीदाबाद से विपुल गोयल और एनआईटी से देवेंद्र चौधरी हो सकते भाजपा प्रत्याशी !

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 29 August 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

फरीदाबाद।  हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने सभी प्रत्याशी लगभग तय कर लिए है। जिनमे अधिकांश विधायकों और मंत्रियों की टिकट पर कैंची चलाई जा रही है।  फरीदाबाद जिले से भी दोनों मंत्रियो की  मौजूदा विधानसभा इलाकों से टिकट मिलने के आसार कम ही है। जबकि वरिष्ठ नेताओ और भाजपा सांसद के परिजनों को इस बार टिकट से नवाजा जा रहा है।  

जानकार सूत्रों का कहना है कि फरीदाबाद से सांसद कृषणपाल गुर्जर के पुत्र देवेंद्र चौधरी को एनआइटी से भाजपा उम्मीदवार बनाया जा सकता है। उधर , पूर्व मंत्री विपुल गोयल का फरीदाबाद विधानसभा से भाजपा टिकट मिलना तय बतया जा रहा है। बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे और मंत्री मूलचंद शर्मा का इस बार क्षेत्र बदला जा सकता है।  उन्हें बल्लभगढ़ की बजाय पृथला विधानसभा से चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है। जबकि फरीदाबाद विधानसभा से टिकट मांग रहे अजय गौड़ को बल्लभगढ़ से भाजपा उम्मीदवार बनाये जाने के आसार है। 




No comments :

Leave a Reply