//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद : फरीदाबाद में बीती देर शाम बरसात आफत बनकर बरसी, जिसके चलते बरसाती नाले में 22 वर्षीय युवक बह गया। घटना बीती रात लगभग 9:30 बजे की है। स्थानीय लोगों के मुताबिक उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस और जिला प्रशासन को दे दी थी। इसके बावजूद पुलिस और जिला प्रशासन की लापरवाही के चलते समय रहते नाले में गिरे युवक की खोज के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू नहीं किया गया।
जिला प्रशासन सुबह कुंभकर्णी नींद से जागाफिर घटनास्थल पर पहुंचकर नाले में गिरे युवक की खोज के लिए रेस्क्यू शुरू किया गया, जिसके कुछ देर बाद ही नाले में लगे लोहे के सरिए में युवक का शव अटका हुआ मिला। फिलहाल मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल में भिजवा दिया गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक कल फरीदाबाद में देर शाम झमाझम बरसात हुई थी। इसके चलते नाला ओवरफ्लो था और 22 वर्षीय प्रिंस नाम का युवक जो कि आदर्श नगर का ही रहने वाला बताया जा रहा है। वह नाले को देख नहीं पाया और अचानक से उसका पैर फिसला। वह नाले में बह गया, जिसे बहता हुआ देखकर स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और स्थानीय प्रशासन को दी थी।
No comments :