//# Adsense Code Here #//
शिक्षा विभाग के आदेशानुसार गवर्मेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा फरीदाबाद की सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड, ईको क्लब, गाइड्स और जूनियर रेडक्रॉस ने प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में जल शक्ति अभियान के अंतर्ग
त जन जागरूकता रैली का आयोजन किया। प्राध्यापिका गीता और प्राध्यापिका ममता, मुक्ता, प्राध्यापक संदीप ने जागरूकता रैली का नेतृत्व कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जे आर सी एवम एस जे ए बी अधिकारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि जल शक्ति अभियान के अंतर्गत सभी अध्यापकों, स्टाफ सदस्यों एवम छात्र और छात्राओं से वर्षा जल संचयन द्वारा जल की प्रत्येक बूंद को संरक्षित करने के लिए जागरूक किया जा रहा है इस प्रकार से बच्चों की विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं जैसे तरु यात्रा, प्रभात फेरी, जागरूकता रैली, मानव श्रंखला, पौधागिरी अभियान, वॉल पेंटिंग, निबंध लेखन, पोस्टर, स्लोगन लेखन, भाषण, डिबेट आदि गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं। इन गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता करके बच्चें स्वयं जागरूक बनकर अपने स्वजनों, मित्रों, सहपाठियों तथा सामान्य जनों को भी जल शक्ति अभियान से जोड़ रहे हैं प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने बताया कि वर्षा जल संचयन से हम मानवता पर मंडरा रहे जल संकट से सुरक्षित रह सकते हैं वर्षा जल प्रणाली और वर्षा जल संयंत्र द्वारा उन क्षेत्रों में जहां जल आपूर्ति असामान्य है जल संकट का समाधान किया जा सकता है। वर्षा जल संग्रहण से जल के भूमिगत भंडार में वृद्धि होगी और भूमिगत जल स्तर ऊपर होगा। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग द्वारा सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जाएगा। प्राचार्य मनचंदा, प्राध्यापिका सुशीला बेनीवाल, सरिता और गीता ने जागरूकता रैली में प्रतिभागिता करने वाली सभी छात्राओं को सम्मानित करते हुए अभिनंदन किया।
No comments :