HEADLINES


More

मोहन तिवारी के जन्म दिवस पर विधायक राजेश नागर को हरियाणा गौरव अवार्ड से किया सम्मानित

Posted by : pramod goyal on : Friday, 19 July 2024 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फ़रीदाबाद। 19 जुलाई 2024। भाजपा विधायक राजेश नागर विधान सभा तिगांव ने शुक्रवार को सेक्टर 12 स्थित हुडा ग्राउंड में मोहन तिवारी के जन्म दिवस के मौके पर बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर शिरकत किए, जहां पहले से कार्यक्रम 101 पौधों का पौधा रोपण का


र्य चल रहा था। 

विधायक राजेश नागर को कार्यक्रम में पहुंचने पर भारतीय प्रवासी परिषद् के राष्ट्रीय महासचिव एवम राष्ट्रीय मीडिया सलाहकार मोहन तिवारी ने गरम जोशी के साथ गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। पौधा रोपण कार्यक्रम में हरियाणा गौरव अवार्ड सम्मान समारोह का कार्यक्रम में विधायक राजेश नागर को मोहन तिवारी ने  हरियाणा गौरव अवार्ड सम्मान से सम्मानित किया। भाजपा विधायक राजेश नागर ने भी मोहन तिवारी को साल भेंट कर सम्मानित किया।
इस मौके पर भाजपा विधायक राजेश नागर सहित बाल युवा नारी जागृति मंच के संस्थापक एवम सामाचार निर्देश के सम्पादक मुकेश भोगल,पंडित सुरेन्द्र शर्मा बबली, बाबा रामकेवल, एडवोकेट राजेश खटाना,साहिल गिरधर, ब्रह्म दत्त एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया आदि सभी ने  33 अवॉर्डी को सम्मानित किया जिसमे हरियाणा गौरव अवार्ड सम्मान से सुनीता वर्मा, अरविंद सागर, एडवोकेट शिव कुमार जोशी, राकेश कुमार सुकवारियां सहित 33 व्यक्तियों को समाज में उनके द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। 
विधायक राजेश नागर ने मोहन तिवारी के जन्म दिवस पर सेंट्रल थाने के पीछे हुडा ग्राउंड में पौधा रोपण किया। इस मौके पर आवर्डी में दिवाकर मिश्रा जन सेवा वाहिनी के महासचिव, आरके गुप्ता, राजेश सुकवारिया, दीपक त्रिपाठी, जय संकर सुमन, सोनू, एडवोकेट सतेंद्र रावत आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

No comments :

Leave a Reply