HEADLINES


More

फरीदाबाद में एक कार ने पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 31 July 2024 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद जिले में एक कार ने पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी। इसके बाद कार चालक फरार हो गया। घायल पुलिसकर्मी डायल 112 में कार्यरत हैं। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें नजदीकल के अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज देने के बाद उनकी हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया। घायल पुलिसकर्मी का नाम कन्हैया है।


जानकारी के अनुसार, इस हादसे में कन्हैया के बाएं पैर में फीमर फ्रैक्चर के अलावा एक और फ्रैक्चर हुआ है। इस घटना की सूचना मिलते ही एएसआई संदीप बादशाह खान सिविल अस्पताल पहुंचे। यहां पर उन्होंने कन्हैया का हाल-चाल लिया। एएसआई ने बताया कि कन्हैया की ड्यूटी डायल 112 की पीसीआर नंबर 172 पर थी और रात को वह ड्यूटी पर ही थे।

No comments :

Leave a Reply