//# Adsense Code Here #//
हरियाणा विधानसभा चुनावों में अब केवल कुछ महीने शेष हैं। सियासत की इस गर्माहट में हरियाणा सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की सौगात दे सकती है। दरअसल हरियाणा में लंबे समय से कच्चे कर्मचारियों और सरकार के बीच अलग-अलग मांगों को लेकर विवाद देखने को मिला है। ऐसे में सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की योजना पर काम कर रही है। सरकार ने इसके लिए 9 सदस्यों टीमों का भी गठन किया गया है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में 5 अगस्त को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक होने वाली है। इस बैठक में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की योजना को मंजूरी मिल सकती है। इस मीटिंग में यह भी फैसला लिया जाएगा कि इस योजना में कितने साल तक की सेवा करने वाले कर्मचारियों को शामिल किया जाएगा। बैठक में यह भी फैसला लिया जाएगा कि किन कर्मचारियों को रेगुलर करना है।
मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि इस बैठक में हरियाणा कौशल रोजगार निगम कर्मचारियों को रेगुलर करने पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा ऐसे कर्मचारी जो विभागों में काम तो करते हैं लेकिन वह हरियाणा कौशल रोजगार निगम में शामिल नहीं हैं तो ऐसे में इन कर्मचारियों पर अगली बैठक पर चर्चा होगी।
No comments :