HEADLINES


More

कांग्रेस ने लॉन्च किया अभियान, भाजपा सरकार से हरियाणा मांगे हिसाब

Posted by : pramod goyal on : Thursday 11 July 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी दल कांग्रेस ने सरकार के कार्यों को सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। चुनाव को लेकर कांग्रेस ने माहौल बनाने की पहल के तहत सरकार से प्रदेश में बीते 5 साल में करवाए गए कार्यों को लेकर जवाब मांगना शुरू कर दिया है। वीरवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा कांग्रेस कार्यालय से पार्टी ने एक अभियान भी शुरू किया है। इसका नाम भाजपा सरकार से हरियाणा मांगे हिसाब अभियान दिया गया है। वीरवार को दोपहर बाद कांग्रेस नेता बीरेंद्र सिंह चंडीगढ़ स्थित हरियाणा कांग्रेस के कार्यालय पहुंचे। यहां आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने अन्य नेताओं के साथ मिलकर उक्त अभियान को लॉन्च किया। 


No comments :

Leave a Reply