HEADLINES


More

फरीदाबाद पुलिस के सभी थाना व चौकी में स्थानीय लोगो को नए कानून के संबंध में जानकारी देकर किया गया जागरुक

Posted by : pramod goyal on : Monday 1 July 2024 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के दिशा-निर्देशानुसार फरीदाबाद पुलिस के सभी पुलिस थाना व चौकी स्तर पर पुलिस टीमों के द्वारा आमजन को 01 जुलाई 2024 से लागू हुए 3 नए कानूनों की जानकारी दी गई। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारियो द्वारा भी स्थानीय लोगो को नए कानूनों के बारे में अवगत कराकर जागरुक किया गया है। अब आपराधिक न्याय व्यवस्था से संबंधित तीन नए कानून भारतीय न्याय संहिता 2023 (BNS) पहले IPC,  भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 (BNSS) पहले Cr.PC और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023(BSA)  के नाम लागू रहेगे। 


पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि फरीदाबाद पुलिस द्वारा आज से नए कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आयुक्त के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशानुसार पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त, प्रबंधक थाना व प्रभारी चौकियों द्वारा थाना व चौकी में स्थानीय लोगो को तीन नए कानून भारतीय न्याय संहिता 2023 (BNS) , भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023(BSA) के बारे में जागरुक किया तथा इन कानूनो के अंतर्गत नागरिकों को अपराध के संबंध में अधिकार और कर्तव्यों के बारे में भी बतलाया गया। इस दौरान फरीदाबाद पुलिस द्वारा थाना व चौकी स्तर पर लगातार कार्यक्रमों का आयोजन करके हजारों की संख्या में लोगो को नए कानूनों के बारे में जानकारी दी जा रही है।


No comments :

Leave a Reply